मनोरंजन

सोनम कपूर ने अपने भाई अर्जुन कपूर को लेकर खोले कई चौंका देने वाले राज

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- इस रक्षा बंधन डिज्नी प्लस हॉटस्टार के कॉफ़ी विद करण सीजन 7 में होने वाला है बड़ा धमाका क्योंकि शो में करण जौहर के सामने काउच पर नजर आएंगे बॉलीवुड की ब्रदर सिस्टर जोड़ी सोनम कपूर आहूजा और अर्जुन कपूर। शो में अर्जुन और सोनम अपनी चाइल्डहुड से लेकर एडल्टहुड तक की स्टोरीज करेंगे शेयर।

इसी के साथ मॉम टू बी सोनम कपूर की इस चैट शो पर ये चौथी अपीयरेंस होगी और जहां वो वही करेंगी जिसमें वो बेस्ट है यानी- हॉटेस्ट कॉन्वर्सेशन। इसके साथ काउच वेटरेन और एक नाम जो हर सेलेब की कॉलिंग लिस्ट में है “हे, करण – इट्स मी!” में शाउट आउट करने वाले अर्जुन कपूर इस सीजन में अपना नेचुरल शॉव लेकर आ रहे हैं।

इस शो में जब सोनम कपूर आहूजा ने अपने भाई के ‘डेटिंग लाइफ’ के बारे में एक एक्सप्लोसिव बयान और कई अन्य लोगों के साथ खुलासा किया, तो इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि अर्जुन कपूर दुखी होकर कहते हैं, “ऐसा क्यों लगता है कि मुझे शो में सोनम के द्वारा ट्रोल होने के लिए बुलाया गया है।

” इस चैट शो के न्यू ‘ट्रोलिंग’ सेगमेंट में कुछ चीजें सामने आईं लेकिन इसकी हाइलाइट थी जब सोनम कपूर आहूजा ने अर्जुन कपूर से पूछा कि उनके बारे में सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बात क्या है, उन्होंने कहा, “आप किसी और के तारीफ करने के लिए इंतजार नहीं करते, आप खुद ही अपनी तारीफ कर लेती हैं।

क्या मैं अच्छा नहीं दिख रही हूं? क्या मैं इस ड्रेस में बहुत खूबसूरत नहीं लग रही हूं? मैं खूबसूरत दिख रही हूं।” इस पर सोनम कपूर आहूजा का सेवेज रिस्पॉन्स निश्चित रूप से आपको ROFL बना देगा, उन्होंने कहा “यह अनिल कपूर की बेटी होने का नतीजा है”

ऐसे में सेलिब्रिटी रिश्तेदारी की एक नयी साइड सामने लाते हुए, सोनम कपूर आहूजा और अर्जुन कपूर पूरी तरह से दर्शकों के सामने एक मज़ेदार, कैंडिड टॉम एंड जेरी डायनेमिक सामने लाते है जिससे दर्शक एंजॉय करने के साथ साथ प्यार भी करने वाले हैं।

हॉटस्टार स्पेशल्स कॉफी विद करण सीजन 7 का प्रसारण एक्सक्लूसिवली डिज्नी+ हॉटस्टार पर हो रहा है, जिसमें न्यू गेम्स के साथ-साथ ऑल टाइम फेवरेट रैपिड फायर – फैन्स को उनके पसंदीदा सितारों के करीब लाएगा। स्ट्रीम हॉटस्टार स्पेशल ‘कॉफी विद करण सीजन 7 (इससे पहले कि वे सुर्खियों में आए) हर गुरुवार, शाम 7 बजे विशेष रूप से डिज्नी + हॉटस्टार पर

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!