बस्तरछत्तीसगढ

सुकमा-मलकानगिरी के बीच झापरा के पास सड़क में पानी भरने से ओडिशा का रास्ता हुआ बंद

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- बस्तर संभाग में पिछले 72 घंटे से हो रही भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। जगदलपुर में इंद्रावती नदी खतरे के निशान (8.3 मीटर) से करीब डेढ़ मीटर ऊपर बह रही है। आज सुबह आठ बजे यहां जलस्तर 9.89 मीटर तक पहुंच गया था। इसके कारण नगरनार क्षेत्र के नदी किनारे के गांव नदी बोड़ना, भेजापदर, बस्तर ब्लाक में बोदरा, भैसगांव पानी से घिर गए हैं।

बीजापुर जिले में महाराष्ट्र और तेलंगाना को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार से है नदी-नालों में बाढ़ से बंद हैं। इंद्रावती खतरे के निशान से डेढ़ मीटर ऊपर बह रही है सुकमा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कोंटा-चेट्टी के बीच वीरापुरम, इंजरम, डुब्बाटोटा, सुकमा में थाना के पास सबरी नदी व उसके सहायक नालों का जलस्तर बढ़ने से पानी भर गया है।

इस कारण जगदलपुर-सुकमा, सुकमा-कोंटा, कोंटा-चेट्टी का सड़क संपर्क कट गया है। आंध्रप्रदेश, तेलंगाना से संपर्क बाधित है। सुकमा-मलकानगिरी के बीच झापरा के पास सड़क में पानी भरने ओडिशा का रास्ता भी बंद है। सैकडों वहां मार्ग में फंसे हुए है। सबरी नदी कोंटा में 13 मीटर के जलस्तर के करीब पहुंच गया है।

राहत की बात यह है कि किरंदुल- कोत्तावालसा रेलमार्ग सोमवार देर शाम खुल गया है इससे रेल आवागमन शुरू हो गया है। सोमवार सुबह किरंदुल रेल सेक्शन में काकलूर-डाकपाल स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से रेल आवागमन बंद था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!