छतीसगढ़जगदलपुरबकावंडबस्तर

बकावंड: मरेठा ग्राम पंचायत में वित्तआयोग से आवंटित फंड से 20 लाख की लूट , देखे पूरा मामला

मरेठा ग्राम पंचायत में तीन महीने में 20 लाख रुपए की मूलभूत राशियों का किया आहरण 15वा वित्त आयोग का ग्राउंड जीरो पर एक रुपए का भी काम नही हुवा देखें पूरा मामला

बकावंड ब्लॉक के मरेटा ग्राम पंचायत में अप्रैल से जुलाई महीने में 15वा वित आयोग का लगभग 20लाख रुपए का सरपंच,सचिव, एवम जनपद सदस्य ने किया बंदरबाट ग्रामीणों का आरोप हैं की सड़क निर्माण,नल्ली सफ़ाई, मुरूम पटवाना, हैंडपंप के पास सोकता गड्ढा,निर्माण आंगनबाड़ी, मरम्मत कार्य ऐसे कई मूलभूत सुविधाओं वाले कार्य जो पंचायत के मूलभूत सुविधाओं के पैसे की राशि आहरण कर के हजम कर ली गई हैं और तो और इन सभी कार्यों का भौतिक सत्यापन 26/9/2024 को होने के पश्चात भी आज तक दोषियों पर कार्यवाही क्यों नहीं हुई हैं ये जांच का विषय है

जब हमारे संवाददाता निखिल देवांगन ने मरेठा ग्राम पंचायत की ग्राउंड जीरो रिपोर्टिंग की तो वहा पर मौके पर एक रुपए का भी काम नही हुवा हैं और वहा पर एक चौकाने वाली बात सामने आई की 15अगस्त के दिन 20000 हजार रूपए का एक बिल लगा हैं और उसका भूगतान भी किया गया है कि ग्रामीण व स्कूली बच्चों को बूंदी और सेव मिक्चर, का वितरण किया गया था लेकिन जब हमने ग्रामीणों से इसके बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि यह तो स्कूल की ओर से 3 किलो लाई और बूंदी लाकर बांटा गया था इतना बड़ा राशियों का बंदरबाट होना कहीं ना कहीं यह जांच का विषय है और देखते हैं अब जांच में कौन दोषी है और उन दोषियों पर क्या कार्रवाई करती है प्रशासन…देखने वाली बात है की इतना बड़ा भ्रष्टाचार 20 लाख रुपए का तीन महीने के अंदर हो जाता है और प्रशासन के लोगों के कान में जूं तक नहीं रेंगती हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!