महासमुंदछत्तीसगढ

अमृतसर पंजाब से 17 लाख के अवैध जेवर परिवहन करते महासमुंद में पकड़ाये सोना तस्कर

महासमुंद,न्यूज धमाका:- छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने गाड़ी से 17 लाख से अधिक का सोने के आभूषण जब्त किए हैं। गाड़ी से पकड़ाए दो आरोपियों ने बताया कि वे अमृतसर पँजाब से सोने के गहने लेकर आये थे जिसे वो छतीसगढ़ व उड़ीसा में ग्राहकों को बेचने वाले थे। पुलिस ने मारुति सलेरियो गाड़ी भी जब्त की हैं।
कल 4 अगस्त को कोमाखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत अन्तर्राजीयय चेक पोस्ट फॉरेस्ट नाका टेमरी छतीसगढ़ ओडिसा बार्डर के पास चेक पोस्ट लगा कर पुलिस पार्टी संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। तभी खरियार रोड उड़ीसा की तरफ से सफेद रंग की मारुति सलेरियो कार क्रमांक cg 04 MZ 7131 को रोका।

वाहन में बैठे लोगों से पूछताछ करने पर उन्होंने गोलमोल जवाब दिया। जिस पर वाहन की तलाशी ली गई। जिसमें वाहन में एक काला बैग मिला। बैग की तलाशी लेने पर उसमे भारी मात्रा में सोने के आभूषण, कान की बाली,टॉप,नाक का लौंग, फुल्ली,नथनी, गेंहू दाना, चैन लॉकेट मिला। उक्त माल के सम्बंध में कोई भी वैध दस्तावेज आरोपियो के द्वारा पेश नही किया जा सका।

जिस पर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर पता चला कि उक्त सोने के आभूषण को उन्होंने पंजाब अमृतसर से लाया हैं और उन्हें छतीसगढ़ व उड़ीसा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर बेचने वाले थे। कोई भी वैध दस्तावेज पेश नही करने पर पुलिस ने 41(1+4) का इस्तगासा पेश कर धारा 379 की कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी व बरामद माल:-

कोमाखान पुलिस ने मनप्रीत सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी अमृतसर व वहाजउद्दीन उम्र 37 वर्ष मौदहापारा रायपुर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सोने के आभूषण कान की बाली,
टॉप,
नाक का लौंग,
फुल्ली,
नथनी-16285 नग,
गेंहू दाना -332 नग,
चैन एक नग,
लाकेट-423 नग कीमती करीबन 17 लाख 4 हजार 100 रुपये ब मारुति सलेरियो कार 4 लाख का जब्त किया हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!