मुंबईमनोरंजन

किच्चा सुदीप की अभिनीत फिल्म ‘विक्रांत रोणा’28 जुलाई को सिनेमाघरों में हुई रिलीज,हुआ लिक फेल

मुंबई,न्यूज़ धमाका :- साउथ के सुपरस्टार किच्चा सुदीप की अभिनीत फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ये फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस फिल्म को लेकर ट्विटर पर पॉजिटिव रिव्यु भी सामने आ रहे है। फैंस इस फिल्म को बेहतरीन फिल्म बता रहे है।

ये फिल्म एक्शन, इमोशन और 3डी ग्राफिक्स और विजुअल्स से भरपूर है। जिसमें अभिनेता ने जबरदस्त परफॉर्मेंस किया है। वहीं इस फिल्म के मेकर्स को रिलीज के दिन ही एक बड़ा झटका लगा है। जिसके लिए उन्हें भारी कीमत में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

ये फिल्म रिलीज के दिन ही एचडी क्वालिटी प्रिंट में तमिल रॉकर्स और मूवीरूल्स समेत कई साइट्स पर ऑनलाइन लीक हो चुका है। जिससे यह साफ है कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भारी नुकसान होने वाला है। मालूम हो कि ये फिल्म लगभग 95 करोड़ रूपये के लागत पर तैयार हुई है।

ऐसे में इसका इस तरह पायरेसी का शिकार होना इसके लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। गौरतलब है कि इस फिल्म की कहानी कर्नाटक के एक गांव की है। जहां एक पुलिस ऑफिसर का मर्डर हो जाता है। जिसका इन्वेस्टिगेशन इंस्पेक्टर विक्रांत रोणा कर रहे है।

इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस भी अपने अहम भूमिका में है। ये फिल्म पांच भाषाओं हिंदी, तमिल, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!