भिलाईछत्तीसगढ

नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- उत्तर प्रदेश से अपने रिश्तेदार के यहां रहकर नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपित फरीद नगर के निजामी चौक के पास एक थैले में नशीली दवाइयां रखकर उसकी बिक्री कर रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपित को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया ।

आरोपित के पास से 2100 नशीली दवाई नाइट्रोपेजाम जब्त की गई हैं। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि फरीद नगर निजामी चौक के पास से ग्राम मोधा जिला हमीदपुर उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद आबिद (23) को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया।

आरोपित पांच महीने पहले भिलाई आया था और वैशाली नगर में अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरा हुआ था। यहां रहकर वो नशीली दवाइयों का कारोबार कर रहा था।

आरोपित ने बड़े पैमाने पर नशीली दवाइयों की खरीदी की थी और उसे चिल्हर में खपा रहा था। वो कुछ दुकानदारों को ये दवाई सप्लाई करता था। साथ ही नशेड़ियों को भी उपलब्ध करवाता था। वो निजामी चौक के पास खड़े होकर नशेड़ियों को दवाई बेच रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के पास से जब्त टैबलेट की कीमत डेढ़ लाख रुपये आकी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!