धमतरीछत्तीसगढ

मुर्गियों को अपना आहार बना रहा था अजगर, वन विभाग ने चलाया रेस्क्यू अभियान

धमतरी,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मुर्गा चोर 12 फीट के अजगर को वन विभाग ने पकड़ लिया है। अजगर के पकड़े जाने के बाद अब लोगों ने राहत की सांस ली है। बारिश शुरू होने के बाद अंचल में कई तरह के जहरीले सर्प दिखाई देने लगा है, इससे लोगों के जान पर खतरा मंडराने लगा है।

नगरी ब्लाक के ग्राम पंचायत चर्रा के माध्यमिक स्कूल परिसर में कुछ लोगों ने झाड़ियों के पास 12 फीट के एक अजगर को देखा। इस घटना से ग्रामीणों व विद्यार्थियों में दहशत बढ़ गया था। यह अजगर आये दिन यहां रहने वाले ग्रामीणों के घरों में पाले मुर्गियों को निगल रहे थे।

अब तक सात से आठ ग्रामीणों के मुर्गियों को यह अजगर निगल चुका है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। अजगर निकलने की जानकारी देने पर बिड़गुड़ी वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर राजेन्द्र सिंह परिहार मौके पर पहुंचे।

वन विभाग की टीम कुछ समय तक मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ा। इसे देखने विद्यार्थियों व ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पकड़ने के बाद जंगल में अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। अजगर के पकड़ाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!