
सम्वाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
तिल्दा नेवरा, न्यूज धमाका :- जिला शिक्षा अधिकारी पदेन आयुक्त भारत स्काउट्स गाइड्स रायपुर बंजारा सर के निर्देशानुसार और जिला मुख्य आयुक्त सुरेश शुक्ला सर के मार्गदर्शन एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी पदेन आयुक्त बी. एल. देवांगन के दिशा निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टोहड़ा में भारत स्काउट्स गाइड्स की त्रिदिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुई कार्यशाला के समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत रायपुर के सभापति कृषि राजू शर्मा थे विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य प्रतिनिधि तारन डहरिया और एस. एम. सी अध्यक्ष फाल्गो प्रसाद कश्यप प्रेमलाल वर्मा और हरेन्द्र वर्मा थे
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य मैडम एक्का जी ने की मुख्य अतिथि के रूप बोलते हुए राजू शर्मा ने आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए स्काउट्स गाइड्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है आज का ये स्काउट्स गाइड्स कल के अग्निवीर होंगे बच्चों के विकास में नियमों और अनुशासन का महत्वपूर्ण स्थान होता है जो स्काउट्स गाइड्स के रूप में बच्चे सीखते हैं भविष्य में शिविर आयोजन हेतु उनका भरपूर सहयोग रहेगा यह जानकारी देते हुए परियोजना अधिकारी साक्षर भारत कार्यक्रम एवं भारत स्काउट्स गाइड्स के विकासखंड प्रभारी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला में संचालक दल के 10 स्काउटर गाइडर विभिन्न विद्यालयों से 44 स्काउट विंग गाइड कैप्टन एवं 125 स्काउट्स गाइड्स कब-बुलबुल और रोवर-रेंजर भाग लिए।विकासखंड तिल्दा के हायर सेकंडरी स्कूल टोहड़ा में 30 जून से 02 जुलाई तक यह कार्यशाला आयोजित की गई प्रवेश प्रथम सोपान से राष्ट्रपति एवार्ड ध्वज शिष्टाचार सेवा कार्य टोली क्या है निर्माण बिना बर्तन के खाना बनाना प्राथमिक चिकित्सा दिशाज्ञान आदि की जानकारी दी गई विकासखंड सचिव जामवंत पटेल के कुशल मार्गदर्शन और बी. पी. वर्मा के शिविर संचालन तथा गाइड कैप्टन राधिका वर्मा एवं संचालक मंडल के भागीरथी पान्से नीलकंठ धुव ओमप्रकाश वर्मा, टी. पी. वर्मा ने इस त्रिदिवसीय कार्यशाला को सम्पन्न कराने में अपना भरपूर योगदान दिया। इस कार्यक्रम में प्राचार्य देवरी सन्ध्या वर्मा प्राचार्य भिंभौरी बलराम वर्मा प्राचार्य कठिया मनहरे अल्दा प्राचार्य लकड़ाजी,प्राचार्य सतभांवा सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ आभार प्रदर्शन विकासखंड सचिव जामवंत पटेल ने किया।
