रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी रायपुर में “मोर महापौर मोर द्वार”योजना की हुई शुरुआत,मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने दिखाई हरी झंडी

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- राजधानी रायपुर में आज से “मोर महापौर मोर द्वार” योजना की शुरुआत हुई. नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया ने आज हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया. रायपुर नगर निगम महापौर एजाज ढेबर आज से 35 दिनों तक आम जनता से खुद संपर्क करेंगे और उनकी समस्याएं जानेंगे.

इस अभियान के लिए खास बस भी तैयार की है. जनप्रतिनिधि और अफसर इसमें सवार होकर अलग-अलग वार्डो में पहुंचेंगे और आम जनता से उनकी समस्याओं को जानेंगे.

अभियान को लेकर मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि काफी अच्छी योजना है, जिसका बेहतर लाभ आमजनता को मिलेगा. महापौर ने अच्छी शुरुआत की है. वे बहुत अच्छा काम करके दिखाएंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!