जांजगीरछत्तीसगढ

पति शक के नजर देखता था पत्नी की कर दी हत्या,3 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में 3 महीने पहले हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस आरोपी तक पहुंच गई है। उसका हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ने ही की थी। वह महिला पर चरित्र शंका करता था। इस वजह से दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। फिर झगड़ा हुआ तो आरोपी ने डंडे से पीट-पीटटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक:-

अवरीद निवासी गंगाराम श्रीवास(32) अपनी पत्नी संगीता श्रीवास(30) के साथ गांव में रहता था। दोनों के बीच आए दिन झगड़ा होता था। गंगाराम संगीता पर हमेश शक करता था। उससे कहता था कि तेरा किसी और से अवैध संबंध है। परिजनों ने भी उन्हें काफी समझाया था। पर झगड़ा शांत नहीं हो रहा था।

इस बीच 11 मार्च को संगीता बेहोश हालत में परिजनों को मिली थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कुछ दिन बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। फिर इस बात की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। संगीता के शरीर में पुलिस को कई जगह चोट के निशान मिले थे।

शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की थी। पहले पूछताछ में पुलिस को कुछ ज्यादा जानकारी नहीं मिली थी। परिजनों से ही पूछताछ में पुलिस को पता चला कि गंगाराम हमेशा संगीता से झगड़ा किया करता था।

दोनों में आए दिन विवाद होता था। इस पर पुलिस ने गंगाराम से भी पूछताछ की। लेकिन उसने पहले तो कुछ नहीं बताया था। इस बीच पीएम रिपोर्ट भी आ गई। पीएम रिपोर्ट से पता चला कि संगीता की हत्या की गई है। इस रिपोर्ट के बाद पुलिस ने फिर से गंगाराम से सख्ती से पूछताछ की। तब उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद ही पुलिस ने अब उसे गिरफ्तार किया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!