जशपुरछत्तीसगढ

तेज रफ्तार बोलेरो ने खड़ी ऑटो को जोरदार मारी टक्कर,चालक की मौत

जशपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तेज रफ्तार बोलेरो ने खड़ी ऑटो को ठोकर मार दी। इस हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं ऑटो में बैठे एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल को इलाज के लिए कुनकुरी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना दुलदुला थाने के पतराटोली की है। वहीं जशपुर से एक और सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रेत परिवहन कर रही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। ट्रैक्टर सवार एक मजदूर घायल हो गया है। घटना मनोरा चौकी के खोंगा का है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!