मनोरंजन

विराट कोहली की भाभी अनुष्का शर्मा से कम खुबसूरत नहीं है विराट कोहली की भाभी चेतना

चेतना कोहली खूबसूरती के मामले में अपनी देवरानी अनुष्का से कम नहीं हैं। अनुष्का के साथ उनकी बॉन्डिंग भी बेहद शानदार है।

मुंबई न्यूज़ धमाका टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी के साथ-साथ फिटनेस और लुक्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। यही वजह है कि रन बनाने के मामले में भले ही जो रूट, स्टीव स्मिथ और रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ी उन्हें टक्कर देते हों, पर फीमेन फैन फॉलोइंग के मामले में विराट से आगे कोई नहीं है। महान क्रिकेटर होने के साथ ही विराट यूथ और फैशन आइकॉन भी हैं। विराट की पत्नी अनुष्का शर्मा भी काफी खूबसूरत हैं और वो बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं विराट की भाभी चेतना कोहली भी खूबसूरती के मामले में अनुष्का से कम नहीं हैं। यहां हम आपको चेतना कोहली के बारे में बता रहे हैं।विराट कोहली के बड़े भाई विकास कोहली भी काफी स्मार्ट और हैंडसम हैं। उन्होंने कई साल पहले चेतना कोहली से शादी की थी। सुंदरता के मामले में चेतना अपनी देवरानी अनुष्का को टक्कर देती हैं।चेतना और विकास कोहली खास मौकों पर विराट के साथ नजर आते हैं। विराट और अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी के दौरान भी ये दोनों साथ दिखे थे।चेतना कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वो अक्सर अपने पति विराट कोहली के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। वो अपनी फिटनेस का भी काफी ध्यान रखती हैं।चेतना कोहली पेशे से हाउसवाइफ हैं और अपने पति विकास के साथ दिल्ली में रहती हैं। देवरानी अनुष्का के साथ भी उनकी बॉन्डिंग काफी बेहतरीन है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!