रायपुरछत्तीसगढ

पुरानी बस्ती मुहल्ले में शराबियों ने मां और बेटे को पीटा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- पुरानी बस्ती इलाके में शराबियों ने मां और बेटे पर प्राणघातक हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक आदिवासी कॉलोनी में भुनेश्वरी नेताम के घर के सामने लच्छु एवं अन्य लड़के शराब सेवन कर रहे थे, जिसका विरोध महिला ने किया तो लच्छु गाली-गलौज करने लगा एवं उसके साथियों ने मारपीट भी किए.

इस दौरान महिला का बेटा लक्की नेताम बीच बचाव करने आया जिस पर लच्छु आक्रोशित होकर कांच की शीशी से हमला कर दिया, जिससे महिला और उसके बेटे को चोंट आई है। वारदात के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए. प्रार्थियां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!