भोपालछत्तीसगढ

प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनावों की कर दी गई घोषणा,तीन चरणों में संपन्‍न होंगे मतदान

भोपाल,न्यूज़ धमाका :- प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह पत्रकार वार्ता में पंचायत चुनाव का ऐलान किया। इस बार जिला पंचायत और जनपद पंचायत सदस्य का चुनाव भी मतपत्र से होगा। अभी तक यह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से होता रहा था! पंचायत चुनाव तीन चरणों में संपन्‍न होंगे।

पत्रकार वार्ता में राज्‍य निर्वाचन आयुक्‍त ने कहा कि राज्य शासन ने पंचायतों का आरक्षण करके हमें दे दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एक जून तक हमें चुनाव घोषित करने ही हैं। बरसात के मद्देनजर हम पंचायत चुनाव पहले कर रहे हैं। नगरीय निकाय में हालांकि बारिश की वजह से ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। बारिश में मतदान दलों को पहुंचने में दिक्कत होती है।

30 मई को चुनाव की अधिसूचना कलेक्टर द्वारा जारी की जाएगी। 6 जून तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी 10 जून को शाम तीन बजे आवेदन लिए जा सकेंगे। इसके ठीक बाद चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर के प्रतीक चिन्हों का आवंटन कर दिया जाएगा।

पहले चरण में 115 जनपद पंचायत को शामिल किया जा रहा है इनमें आठ हजार 8702 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें मतदान केंद्र 27 हजार 49 रहेंगे। दूसरे चरण में 106 जनपद पंचायत और 7661 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। 23981 मतदान केंद्र इस चरण में होंगे। तीसरे चरण में 92 जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतें 6649 हैं। 20606 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।

गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के लिए सरकार ने नए परिसीमन के आधार पर आरक्षण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। पंच सरपंच जिला व जनपद पंचायत के सदस्य और जनपद अध्यक्षों के पदों का आरक्षण हो चुका है इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग को सुनने से 35% तक आरक्षण कुल 50% आरक्षण की सीमा में रहते हुए दिया गया है।

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावी हो जाएगी। इसके बाद कोई भी नए काम, जो सीधे मतदाताओं को प्रभावित करते हैं, नहीं किए जा सकेंगे। हालांकि जो कार्य पूर्व से प्रचलित हैं, उन पर कोई रोक नहीं होगी।

मत्र पत्र का रंग निर्धारित

मप्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतपत्रों के रंग निर्धारित हैं। पंच पद के लिए सफेद, सरपंच के लिए नीला, जनपद पंचायत सदस्य के लिए पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का मतपत्र होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!