मनोरंजन

शैलेष लोढ़ा के बाद बबीता जी भी छोड़ सकती हैं शो, हो रही ऐसी चर्चाएं

मनोरन्जन,न्यूज़ धमाका :- सोनी सब के शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा कई सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। सभी दर्शकों को इस शो से खास लगाव है। ऐेसे में जब भी शोे में कोई बदलाव होता है तो फैंस निराश हो जाते है। हाल ही में खबरें आईं थी कि शो के तारक मेहता यानि कि शैलेष लोढ़ा शो छोड़ रहे है।

इस खबर के आने के बाद फैंस काफी मायूस हो गए। लेकिन अब यह भी खबर आ रही है की शो की बबीता जी अका मुनमुन दत्ता भी शो छोड़ने जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शैलेष लोढ़ा के प्रोड्यूसर के साथ मतभेद हो जाने के कारण उन्होंने शो से दूरियां बना ली थी।

मुनमुन दत्ता भी छोड़ेंगी शो

शैलेष लोढ़ा के शो छोड़ने के बाद अब शो की बबीता जी भी शो को अलवीदा कहने वाली है। हालांकी अभी तक मुनमुन दत्ता की ओर से कोई भी स्पष्ट बयान नहीं आया है। जानकारी के अनुसार मुनमुन दत्ता जल्द ही बिग बाॅस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ सकतीं है। बताया जा रहा है कि बिग बाॅस ओटीटी के मेकर्स ने उनसे काॅन्टेक्ट किया है।

इस शो के मेकर्स कंटेस्टेट की तलाश में जुट गए है। मुनमुन इस शो का हिस्सा बनेंगी या नहीं इसके लिए उनकी तरफ से कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर मुुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़कर जाती है तो जाहिर है फैंस निराश हो जाएंगे।

बिग बाॅस 15 में नजर आईं थी मुनमुन दत्ता

मुनमुन दत्ता को दर्शक बिग बाॅस 15 में देख चुके है। लेकिन तब वे शो में एक चैंलेंजर के रुप में शामिल हुईं थी। उन्हें टिकट टू फिनाले वाले टास्क के दौरान सुरभि चंदना, विशाल पुरी और आकांक्षा पुरी के साथ देखा गया था। बता दें कि मुनमुन दत्ता पहले भी कई शोज में काम कर चुकीं है। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा फेम तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से मिली है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!