देश

दो रातें सफर और दिन आने के दौरान काम करते बीतेगा हवाई जहाज में,वह जापान में कुल 40 घंटे में 23 बैठकों में भाग लेंगे पीएम मोदी  

देश,न्यूज़ धमाका :- पीएम नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में जापान के लिए रवाना होंगे, जहां वे क्वाड देशों के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। अपने विदेश दौरे के दौरान कम समय में अधिक से अधिक बैठकें करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सिलसिला जापान दौरे में भी जारी रहेगा। वह जापान में कुल 40 घंटे रहेंगे और इस दौरान उनकी 23 बैठकें निर्धारित हैं।

पीएम मोदी रात में सफर और दिन में एक के बाद एक बैठक करते हैं। पीएम मोदी क्वाड की बैठक में भाग लेने के लिए 24 मई को जापान जा रहे हैं, जहां वे अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्षों के साथ अलग-अलग भी बैठक करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, समय का अधिकतम सदुपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री के दौरे को इस तरह से तय किया गया है कि वे सिर्फ एक रात टोक्यो में बिताएंगे, जबकि दो रातें जाने और आने के दौरान हवाई जहाज में बीतेगा।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ क्वाड के बैठक के अलावा इन नेताओं के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बातचीत को भी शामिल किया गया है।

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी जापान के तीन दर्जन कंपनियों के सीईओ के साथ बैठक करेंगे। जापान में रहने वाले अप्रवासी भारतीयों के साथ भी उनका संवाद का कार्यक्रम रखा गया है।

भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट किया, पीएम मोदी 22 मई की रात को टोक्यो के लिए रवाना होंगे, अगली सुबह जल्दी पहुंचेंगे और सीधे काम पर जाएंगे। कुल मिलाकर उन्होंने इस महीने 5 देशों का दौरा किया होगा, जबकि इन देशों में कुल 3 रातें और समय बचाने के लिए 4 रातें विमान में बिताई होंगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!