रायगढ़छत्तीसगढ

तेज रफ्तार ट्रेलर के चपेट आये बाइक सवार,भतीजे गंभीर रूप से घायल,चाचा कि मौत

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- रायगढ़ में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जिले के किसी न किसी सड़क पर तेज रफ्तार वाहन मौत बनकर बेगुनाहों को खूनी पहिए से कुचल रहे हैं। ऐसा ही सड़क हादसा उर्दना तिराहा रामपुर रोड में हुआ है।

ट्रेलर के चालक ने बाइक सवार को ठोकर मारने के बाद रौंद दिया। हादसे में बाइक में सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं उसका भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया है। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ग्राम मोहनपुर थाना लैलूंगा निवासी इतवार सिंह राठिया 60 साल अपने भतीजे चमार सिंह पिता रोहाणी सिंह उम्र 55 वर्ष के साथ गुरुवार को पेशी में रायगढ़ न्यायालय गए थे।

जहां काम निपटाने के बाद अपनी मोटरसाइकिल सीजी 13 एस 0482 से वापस रामपुर रोड होते हुए लैलूंगा जा रहे थे। इसी बीच ढिमरापुर रोड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने अनियंत्रित रफ्तार से वाहन का चलते हुए बाइक में सवार चाचा भतीजे को चपेट में ले लिया। टेलर के पहिए ने बाइक के पीछे बैठे इतवार सिंह को कुचल दिया।

वहीं टेलर से टकराने के बाद बाइक चला रहे चमार सिंह से दूर छिटक गए। हादसे से इटारसी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चमार सिंह के पैर में व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 व कोतवाली पैट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और इलाज के लिए घायल को अस्पताल पहुंचाया।

मृतक के शव को मौके पर पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में सुरक्षित रखा गया है। वहीं मृतक के परिजनों को कोतवाली पुलिस ने हादसे की जानकारी दी है। इनके आने के बाद ही पीएम व अन्य कानूनी कार्रवाई को पुलिस पूरा करेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!