रायगढ़छत्तीसगढ

मायके भेजकर पति ने कर ली दूसरी शादी,पीड़िता ने मामले की शिकायत की कोतरारोड थाने में

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- पत्नी को षड़यंत्र पूर्वक मायके भेजने के बाद गुपचुप तरीके से दूसरी शादी का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतरारोड थाने में की है।

पुलिस के अनुसार गंगा चौहान पति शैलेन्द्र चौहान (30) निवासी कुसमुरा मंदिर पारा रायगढ़ ने पिछले माह अप्रैल कोतरा रोड थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके अनुसार उसका विवाह पांच साल पूर्व ग्राम कुसमुरा निवासी शैलेन्द्र चौहान पिता मसिम चौहान थाना कोतरा रोड रायगढ़ के साथ हुआ है। शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक था।

इसके बाद पति बात बात में मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा। इतना ही नहीं ठिक से खाना भी नहीं दिया जाता था। छह माह पूर्व गर्भपात के दौरान उपचार के लिए उसे पति ने मायके भेज दिया और लेने आने के नाम पर पांच माह तक

टाल मटोल करता रहा। इसके बाद पता चाल कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। जिसकी सूचना व कार्यवाही के लिए वह कोतरा रोड थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

आंदोलन की चेतावनी

पुलिस द्वारा कार्यवाई नहीं करने पर वह सर्व धर्म महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष पंकज लता यादव से मिली। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस विभाग से संपर्क किया ।इसके बाद भी पुलिस विभाग द्वारा संतोषजनक कार्यवाही नहीं की गई।

इसके बाद सर्वधर्म महिला कल्याण समिति ने बैठक कर असहाय महिलाओ के अधिकार के लिये आवाज बुलंद करने एवं जरूरत पड़ने पर आंदोलन करने का निर्णय लिया। इस दौरान सर्व धर्म कल्याण समिति की अध्यक्ष पंकज लता यादव, सचिव रूबी जहां, चंद्रप्रभा पटेल, जयंती केसरिया,स्नेहा मिश्रा, गंगा चौहान उपस्थित रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!