मनोरंजन

400 करोड़ में बनेगी पुष्पा 2, बाॅलीवुड का कोई सितारा नहीं आएगा नजर

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :-साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज ने बाॅक्स ऑफिस पर कई सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने भी शानदार कमाई की थी। फिल्म का क्रेज अब तक बना हुआ है। हर कोई अल्लू अर्जुन के लुक से काफी इंप्रेस था। पुष्पा के पहले भाग के बाद अब फैंस बेसब्री से पुष्पा 2 का इंतजार कर रहे है।

इन दिनों अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा द रुल को लेकर काफी चर्चा हो रही है। खबर आ रही है कि फिल्म को बड़े बजट में तैयार किया जा रहा है। मेकर्स पुष्पा 2 को 400 करोड़ के बिग बजट में बनाने की प्लानिंग कर रहे है। इस बार फिल्म का बजट इसके पहले पार्ट से 2 गुना ज्यादा है। पुष्पा के पहले पार्ट को 195 करोड़ में बनाया गया था। साथ ही यह भी खबर आ रही है कि इस फिल्म में बाॅलीवुड का कोई भी सितारा नजर नहीं आएगा।

पुष्पा 2 की जमकर हो रही चर्चा

पुष्पा का क्रेज तो हर तरफ देखने को मिल ही रहा था लेकिन जब से पुष्पा 2 के बारे में फैंस को पता चला है तब से वे इसे लेकर काफी एक्साइटेड है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साउथ के एक नामी प्रोडक्शन हाउस ने पुष्पा के सभी भाषाओं में राइट्स खरीदने के लिए मेकर्स को 400 करोड़ ऑफर किए है।

इसमें ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स को फिलहाल शामिल नही किया गया है। लेकिन अभी इस बात की पुष्टी नहीं हुई है कि मेकर्स ने इस ऑफर को स्वीकार किया है या नहीं। पुष्पा 2 को इतना बड़ा ऑफर मिलने से मेकर्स काफी खुश है। जिस तरह पुष्पा के पहले पार्ट ने बाॅक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था इसका दूसरा पार्ट भी सफलता के झंडे गाड़ेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!