बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर की हितार्थ एक सेवा संस्था ने खोला प्याऊ घर, राहगीरों को राहत

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- इन दिनों जिले में भीषण गर्मी पड़ रही है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी से लोग परेशान हैं। इसके चलते लोगों को पानी की बहुत ज्यादा आवश्यकता पड़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए हितार्थ एक सेवा संस्था ने गांधी चौक के पास प्याऊ घर का शुभारंभ किया है। इससे राहगीरों को आसानी से ठंडा पानी उपलब्ध होगा। किसी को प्यास से परेशान होना नहीं पड़ेगा। संस्था के सदस्य रोजाना मटके में ठंडा पानी की व्यवस्था करेंगे।

भीषण गर्मी से सफर करने वाले लोग घर से निकलते समय साथ में पानी बाटल रखते हैं। लेकिन गर्म तापमान के चलते कुछ ही समय में बाटल का पानी भी गरम हो जाता है। इसेस पानी पीने लायक नहीं रहता है। ऐसे में ठंडा पानी के लिए लोगों को भटकना पड़ता है। इससे निजात पाने के लिए हितार्थ एक सेवा संस्था ने प्याऊ घर की सुविधा उपलब्ध कराई है। संस्था के संचालिका सुनीता सिंह ने कहा कि गर्मी के दिनों में लोगों और पशु पक्षियों को पानी पिलाना पुण्य का काम होता है।

इन दिनों सभी लोग प्यासे होते हैं। कई लोगों को समय पर पानी नहीं मिलने से उनकी तबियत खराब हो जाती है। शरीर में पानी की कमी होने से डाक्टर के पास जाना पड़ता है। इसलिए संस्था आमजन के सेहत को ध्यान में रखते हुए प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया है। यहां लोगों को ठंडा पानी मिलेगा। संस्था के सदस्य शैलेंद्र सिंह का कहना है कि संस्था सालभर समाजिक उत्थान और सेवा के क्षेत्र में कार्य करते आ रही है।

सभी मौसम के हिसाब से सेहत की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सामग्री वितरण करते हैं। जगह-जगह व्यवस्था उपलब्ध करवाते हैं। इससे लोगों को राहत मिल जाती है। साथ-साथ सेवा का भी होता रहता है। संस्था का उद्देश्य हमेशा सेवा करना ही है। इस दौरान सुनीता सिंह, शैलेंद्र सिंह, जया सिंह, अद्वित सिंह, रशीदा बेगम, रमेश भोई समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!