छत्तीसगढभिलाई

गुस्साए कर्मचारियों ने वहां के ईडी पीएंडए के कार्यालय के बाहर ही किया जमकर प्रदर्शन

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- भिलाई इस्पात संयंत्र सहित सेल के सभी यूनिट के कर्मचारियों का 39 माह का एरियर बकाया है। इसकी मांग को लेकर सेल के ही यूनिट डीएसपी (दुर्गापुर इस्पात संयंत्र) में गुरुवार को बवाल मचा रहा। गुस्साए कर्मचारियों ने वहां के ईडी पीएंडए के कार्यालय के बाहर ही जमकर प्रदर्शन किया।

इतना ही नहीं इस मुद्दे को लेकर आंदोलन की तैयारी है। डीएसपी में फूटे इस आक्रोश का असर बीएसपी (भिलाई इस्पात संयंत्र) में दूसरे दिन शुक्रवार को नजर आए। बकाया एरियर के मुद्दे पर सुलग रहे कर्मचारियों का आक्रोश इंटरनेट मीडिया के माध्यम से यूनियन नेताओं पर फूटा।

उन्होंने सवाल उठाया कि प्रबंधन पर दबाव बनाने यूनियनों ने जो किया उसका परिणाम क्या आया, जब अफसरों को पीआरपी का भुगतान हो सकता है तो कर्मचारियों के मामले में प्रबंधन की चुप्पी क्यों है।

सेल के कर्मचारियों का वेतन समझौता हुए सात माह हो रहे हैं। एनजेसीएस एवं सेल प्रबंधन के बीच हुए समझौते के बाद सब कमेटी की भी बैठक हो चुकी है परंतु अब तक 39 माह के बकाया एरियर के भुगतान को लेकर कुछ भी नहीं हो पाया है। सेल के अफसर इसे लेकर कुछ भी नहीं कह रहे हैं वहीं यूनियन बयानबाजी तक ही सिमित नजर आ रहे हैं।

क्योंकि सेल स्तर पर उक्त भुगतान को लेकर कोई प्रक्रिया अथवा पहल नहीं नजर आ रही है। इस वजह से कर्मचारी नाराज हैं। इस वजह से भड़क रहा आक्रोशसेल ने अफसरों को परफार्मेस रिलेटेड पे (पीआरपी) की एकमुश्त राशि का भुगतान हाल ही में किया है। इसके पहले कंपनी की कमजोर आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए प्रबंधन ने इसे रोक रखा था।

इस बार पूरी राशि एकमुश्त भुगतान की गई। अकेले बीएसपी में करीब 28 सौ अधिकारियों को ग्रेड के अनुसार 80 हजार से छह लाख तक की राशि मिली है। इसी भुगतान के बाद से कर्मचारियों में आक्रोश भड़का हुआ है। उनका कहना है कि जब अफसरों को पीआरपी देने सेल के पास पैसा है तो कर्मचारियों के 39 माह के बकाया एरियस पर क्यों चुप्पी साधी जा रही है। इसका भी भुगतान जल्द करें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!