भिलाईछत्तीसगढ

रात में दुर्ग-भिलाई कितना सुरक्षित है,जिले के नए पुलिस कप्तान स्वयं रात्रि गश्त में निकल पड़े गश्त कि क्या स्थिति है

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- रात में दुर्ग-भिलाई कितना सुरक्षित है, गश्त की क्या स्थिति है, यह देखने के लिए जिले के नए पुलिस कप्तान स्वयं रात्रि गश्त में निकल पड़े। उन्होंने शहर के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया। रात्रि गश्त में तैनात सुरक्षा कर्मियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की। गश्त के फिक्स प्वाइंट पर जाकर देखे। बैंक व व्यवसायिक शो रूम में सेवा दे रहे निजी सुरक्षा कर्मियों से भी उन्होंने बातचीत की।

रात्रि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के पहले पुलिस अधीक्षक डा.अभिषेक पल्लव ने कंट्रोल रूम पहुंचकर रात्रि गश्त में लगे अधिकारी – कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। उपस्थित पुलिस बल को उन्होंने ब्रीफ करते हुए कहा कि रात्रि गश्त एक महत्वपूर्ण सुरक्षा ड्यूटी है, आम जनता में सुरक्षा का एहसास हो इसलिए पुलिस गश्त प्वाइंट व अपने बीट पर सजगता सतर्कता एवं पूर्ण सावधानी से लगातार गश्त करते हुए निगरानी रखने को कहा।

जिससे अपराधों पर अंकुश लगेगा। साथ ही शहर की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहेगी। भ्रमण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू , उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा भी साथ थे।

संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देंगे निजी सुरक्षा कर्मी

डा. अभिषेक पल्लव ने निजी सुरक्षा कर्मियों से कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकरी तत्काल सूचना कंट्रोल रूम व संबंधित थाना प्रभारियों को दे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले निजी सुरक्षा कर्मियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!