भिलाईछत्तीसगढ

पेवर ब्लाक लगाकर यातायात को सुगम करने की जा रही तैयारी,बीएसपी के क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कराया जा रहा 35 लाख की लागत से काम

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-भिलाई के सेक्टर-7 में मुख्य सड़क के दोनों ओर पेवर ब्लाक लगाकर यातायात को सुगम करने की तैयारी है। बीएसपी के इस क्षेत्र में नगर निगम द्वारा 35 लाख की लागत से इस काम को कराया जा रहा है।

इससे सेक्टर-7 महाराणा प्रताप चौक से लेकर रेल चौक तक इससे आवाजाही में आसानी होगी।

बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र की कमोबेश सभी रोड पर यातायात का दबाव बढ़ा है। दशकों पहले बने रोड अब वाहनों की आवाजाही के लिहाज से संकरी लगने लगी है। बीसएपी प्रबंधन द्वारा कुछ रोड के चौड़ीकरण का काम हाल ही में किया गया है। वहीं कुछ रोड का काम भविष्य में शामिल करने की योजना है।

बीएसपी की ओर से सेक्टर-6 सुपेला रेलवे फाटक से जेपी सीमेंट चौक तक रोड का चौड़ीकरण किया गया। इस रोड पर डिवाइडर का भी निर्माण किया गया है। इससे यातायात व्यवस्था इस रोड पर सुगत हो पाई है।

वहीं इसी तरह की स्थिति सेक्टर-7 महाराणा प्रताप चौक से लेकर रेल चौक तक की है, परंतु अभी बीएसपी ने इसे चौड़ीकरण की योजना में शाामिल नहीं किया है। ऐसे में इस रोड पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाने निगम प्रशासन द्वारा रोड के दोनों ओर के सोल्डर पर पेवर ब्लाक लगवाने का काम शुरू कराया है।

35 लाख की लागत से होंगे यह काम

निगम द्वारा 35 लाख की लागत से यह काम कराया जा रहा है। इसके तहत पहले फेज में सेक्टर-7 महाराणा प्रताप चौक से लेकर रेल चौक तक रोड के दोनों ओर करीब ढ़ाई-ढ़ाई फीट पेवर ब्लाक लगाया जाएगा। इसके अलावा नेहरू नगर अंडरब्रिज वाले रोड से सुनिति उद्यान सेक्टर-8 क्लब के पास तक भी रोड के दोनों किनारे पेवर ब्लाक लगेगा।

इसके अलावा रेल चौक के चारों ओर भी पेवर ब्लाक लगाया जाएगा। निगम के स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी एवं सेक्टर-7 वार्ड के पार्षद लक्ष्‌मीपति राजू ने बताया कि उक्त दोनों ही रोड के किनारे पेवर ब्लाक लगने से पैदल चलने वालों को राहत मिलेगी वहीं यातायात भी सुगत हो सकेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!