दुर्गछत्तीसगढ

भरा बैग से एक लाख 98 हजार रुपये लेकर भागने वाले गिरोह कार ड्राइवर निकला मास्टर माइंड,सीसी टीवी फुटेज व मोबाइल फोन साजिश का हुआ काल डिटेल्स खंगालने के बाद पर्दाफाश

पाटन,न्यूज़ धमाका :- दुर्ग जिले में कार में रखे एक लाख 98 हजार रुपये से भरा बैग लेकर भागने वाले गिरोह का मास्टर माइंड कार का ड्राइवर निकला। सीसी टीवी फुटेज व मोबाइल फोन का काल डिटेल्स खंगालने पर इस साजिश का पर्दाफाश हुआ।

फिल्मी स्टाइल से पूरा प्लान तैयार कर घटना को अंजाम दिया गया था, उसी फिल्मी तरीके से पुलिस ने पूरे रहस्य से पर्दा हटाया। पुलिस ने ड्राइवर सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपित फरार है।

बता दें कि पाटन थाना क्षेत्र में पिछले दिनों आइटीआइ के पास सिकोला रोड किनारे कार ड्राइवर बिजेंद्र चक्रधारी ने शौच के लिए कार रोकी।

कार में कार मालिक किशन लाल चन्द्राकर बैठा थे। इसी समय दो युवक बाइक से आए और कार में रखे एक लाख 98 हजार रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले। सीसी टीवी फुटेज खंगाला गया। पुलिस को शुरू से ही ड्राइवर पर संदेह था, लिहाजा ड्राइवर बिजेंद्र का मोबाइल काल डिटेल निकाला गया। जिसमे सभी आरोपितों का आपस में लगातार मोबाइल संपर्क होने का पता चला।

एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी की टीम ने ड्राइवर बिजेंद्र से पूछताछ की। लेकिन, उसने स्वीकार नही किया ।पुलिस ने दूसरा पैंतरा अजमाया। पुलिस ने बिजेंद्र से कहा कि घटना में शामिल बाकी लोग पकड़े गए। इतना सुनते ही बिजेंद्र ने सबकुछ बता दिया।

बिजेंद्र के बताए जाने पर बाकी आरोपित को उतई, मरोदा से गिरफ्तार किया गया। साथ ही चोरी की रकम व अन्य सामग्री बरामद की गई। आरोपितों में मास्टर माइंड बिजेंद्र चक्रधारी निवासी बटंग, नरेश यादव निवासी स्टेशन मरोदा , हेमंत साहू उर्फ नजरिया निवासी मरोदा, असवंत रात्रे निवासी उतई शामिल है। एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!