छत्तीसगढरायपुर

मितान बने मेयर आवेदन के दो घण्टे के भीतर घर पहुंचाकर दिए जन्म प्रमाणपत्र

संवाददता सागर बत्रा रायपुर

स्कूटी में दो घरों में जाकर किया जन्म प्रमाणपत्रों का वितरण

रायपुर :- रायपुरा चौक से पहले मैत्री नगर निवासी मयंक शर्मा ने मुख्यमंत्री मितान योजना के तहत आज अपनी बिटिया का जन्म प्रमाणपत्र बनाने का आवेदन किया था आवेदन के ठीक दो घण्टे बाद महापौर एजाज ढेबर ने उनके घर का दरवाजा खटखटाकर दरवाजा खुलवाया और उन्हें बिटिया का जन्म प्रमाणपत्र सौंपा। इसी तरह का एक और जन्म प्रमाणपत्र उन्होंने एक सोनी परिवार के घर पर भी जाकर दिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की आम नागरिकों को घर पहुंच सेवा देने की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मितान योजना के अनुरूप नागरिकों को सेवा देने आज महापौर एजाज ढेबर आवेदकों की सेवा करने आज मितान बनकर खुद ही सामने आए।

स्कूटी में सवार होकर वे खुद आवेदकों के घर पहुंचे। उनके साथ स्कूटी में पीछे अपर आयुक्त अभिषेक अग्रवाल सवार थे। सबसे पहले वे मैत्री नगर निवासी मयंक शर्मा के घर पहुंचे और उनकी बिटिया का जन्म प्रमाणपत्र सौंपा। आवेदन करने के मात्र दो घण्टे बाद बिटिया का जन्म प्रमाणपत्र पाकर वे खुशी से गदगद हो गए। इसके बाद उन्होंने कुशालपुर निवासी अनिल सोनी के घर जाकर उनके बेटे का जन्म प्रमाणपत्र उन्हें सौंपा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!