देशअन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाका

उत्तर पश्चिमी भारत के लिए येलो अलर्ट किया जारी,कई इलाकों में हो गया लू का प्रकोप कम

देश,न्यूज़ धमाका :- पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम बदल गया है। कई प्रदेशों में रविवार शाम को आंधी-तूफान देखने को मिला। पूरा देश गर्मी की चपेट में है। कई राज्यों में पारा 40 डिग्री पार कर चुका है। तेज धूप में घर से बाहर निकलना मुश्किल है। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी और उसके आसपास के प्रदेशों में मंगलवार को हल्की बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में येलो अलर्ट

आईएमडी ने कहा कि दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रहेगा। हालांकि लू नहीं चलेगी। मौसम विभाग ने राजधानी, पंजाब, हरियाणा, बिहार, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

गर्म हवाओं से राहत

मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 से 7 दिनों तक लोगों को गर्म हवाओं से राहत मिलेगी। पश्चिमी विक्षोभ के खत्म होने के बाद फिर से पारा चढ़ेगा। हालांकि अब प्री-मानसून गतिविधियां भी चालू होंगी। वहीं निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और आसपास के क्षेत्रों में एक ताजा विक्षोभ है। वहीं उत्तर पश्चिमी राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ और कर्नाटक तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।

अगले 24 घंटे कैसा रहेगा मौसम

अगले 24 घंटों के दौरान सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, अंडमान, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, केरल, आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी के साथ बरसात हो सकती है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!