कोरबाछत्तीसगढ

मनरेगा अधिकारी-कर्मचारी व ग्राम रोजगार सहायक संघ मांगो को पूरा करे,हड़ताल पर लगातार हुए बैठके

पाली,न्यूज़ धमाका :- मनरेगा अधिकारी- कर्मचारी व ग्राम रोजगार सहायक संघ संयुक्त कामबंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर लगातार बैठे हुए हैं। उनका कहना है कि वर्तमान सरकार अपनी चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया था जो आज तक पूरा नहीं किया गया। सोमवार दोपहर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कार्यकर्ता मनरेगा कर्मियों के समर्थन में आंदोलनस्थल पर पहुंचे। इस मौके पर रवि महंत ने कहा कि गांव के कार्यकर्ता को चिलचिलाती धूप में धरना देना पड़ रहा है और राज्य सरकार अपने किए गए वादे को पूरा नहीं कर रहा है।

कुलदीप मरकाम ने कहा कि चार अप्रैल से धरना जारी है, पर कोई भी स्थानीय नेता क्यों साथ नही दे रहे हैं। गोंगपा आंदोलन का समर्थन करती है। कार्यकर्ता सीसी रोड ,नाली निर्माण ,पुल पुलिया, रिटेनिंग वाल काम करने के लिए नहीं आम जनता के समस्या के लिए आंदोलन करती है और मनरेगा कर्मियों के समर्थन में सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार झूठी सरकार हैं, बोरे बासी खाने की परंपरा हमारी पीढ़ियों से चली आ रही हैं यह जनता का ध्यान भटका रही है। उन्होंने कहा कि मांग पूरा नही की गई तो गोगपा आंदोलन करने तैयार है। गोगपा के राष्टीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि सरकार रोजगार सहायको की मांग को सुने नही तो एक साल बचा है आगे क्या करना है, यह सब जानते हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी 14 राज्यो में आम जनताओं की समस्याओं से रूबरू हो रहा हैं। पार्टी किसी जाति विशेष के नाम से नही बनाई गई है, इस धरती नाम है गोडवाना लैंड। इसी मातृभूमि के नाम से पार्टी बनी हुई। उन्होंने कहा कि वैश्विक महंगाई समेत कई तरह की मंदी और कठिनाई छाई हुई है,

ऐसे समय मनरेगा लापरवाही से देखा जा रहा है इससे गांव के किसान, मजदूर और महिलाओं को सीधा नुकसान हो रहा है। मरकाम ने कहा कि हड़ताल पर बैठे कर्मचारी मनरेगा के आधार स्तंभ हैं इस कार्य में कहीं न कही सभी लोगों को परेशानी उत्पन्ना हो रही है, इसकी वजह से हड़ताल करने मजबूर हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!