भोपालमध्यप्रदेश

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट का आज जारी किया जायेगा

भोपाल,,न्यूज़ धमाका :-एमपी बोर्ड की ओर से 10वीं-12वीं के बोर्ड के विद्यार्थियों का परिणाम शुक्रवार को दोपहर एक बजे जारी किया जाएगा। इस बार पहली बार बोर्ड परीक्षा फरवरी में ली गई थी और सभी राज्यों से सबसे पहले अप्रैल के अंतिम सप्ताह में परिणाम जारी किया जा रहा है। अब तक मई के दूसरे सप्ताह में परिणाम जारी किया गया है। इस बार भी स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार परिणाम वन क्लिक से जारी करेंगे। इस बार बदले हुए पैटर्न पर परीक्षा आयोजित की गई थी। सभी विषयों में 40 फीसद अंक वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे। साथ ही दसवीं में बेस्ट आफ फाइव भी इस कारण इस बार परिणाम बेहतर आएगा। मंडल ने परिणाम घोषित करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार 10वीं-12वीं का परिणाम एक साथ जारी किया जा रहा है।

दरअसल, पिछले दो साल से अलग-अलग माह में परीक्षा परिणाम आयोजित की गई है। इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा का रिजल्ट एक साथ घोषित किया जा रहा है। बता दें कि दसवीं कक्षा की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित हुई थी। इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रिजल्ट जारी नहीं किया जा रहा है। इसके अलावा मेधावी विद्यार्थियों को परीक्षा के घोषणा के अवसर पर नहीं बुलाया जाएगा। हालांकि कोविड के कारण दो साल से मेधावी विद्यार्थियों को नहीं बुलाया जा सका है। बता दें, कि 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 18 लाख विद्यार्थी शामिल हुए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!