बिलासपुर

MP के चालक से CG में लूट की कोशिश:बाइक सवार 2 बदमाशों ने मांगे रुपए, नहीं देने पर चाकू मारा, अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर न्यूज़ धमाका // में मध्यप्रदेश के ट्रेलर चालक से बाइक सवार दो युवकों ने लूट की कोशिश की। बाइक सवार दो युवकों ने ट्रेलर को रोक लिया और ड्राइवर से रुपए मांगने लगे। ड्राइवर ने रुपए नहीं है बोला, तो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में ड्राइवर घायल है। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मामला कोनी थाना क्षेत्र की है।

रतनपुर क्षेत्र के नवागांव में रहने वाले जितेंद्र साहू ट्रांसपोर्टर है। वह कंपनी अपने भाई शितेंद्र साहू का ट्रेलर भी चलाता है। मध्यप्रदेश के बिरगवां निवासी मकसुदन सिंह उसके ट्रेलर का ड्राइवर है। सोमवार की रात वह कोरबा के कुसमुंडा खदान से कोयला लोड कर रायपुर जाने के लिए निकला था। देर रात होने पर ड्राइवर ने गतौरी स्थित राम-रहीम ढाबे से पास ट्रेलर रोककर ट्रेलर खड़ी कर सो गया।

सुबह करीब पांच बजे वह गतौरी के वृंदावन आवासीय परिसर के पास ट्रेलर लेकर निकला था। आवासीय परिसर के सामने वाहन खड़ाकर शौच के लिए उतरा। फिर ट्रेलर लेकर रायपुर जाने के लिए निकल रहा था। उसी समय बाइक सवार दो युवक आए और उसे रोक लिया। युवकों ने उससे रुपए मांगने लगे। ड्राइवर ने रुपए नहीं है बोला, तब युवकों ने पकड़कर उसकी तलाशी ली, उसके विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर घायल हो गया।

पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल
इस घटना के बाद घायल चालक ने पुलिस के डॉयल 112 को कॉल किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे इलाज के लिए रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां वाहन मालिक भी पहुंच गया। चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। घायल चालक का ऑपरेशन किया गया है। इधर, वाहन मालिक की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!