भिलाईछत्तीसगढ

रिसाली निगम के हर वार्ड में ओपन जिम की जिम्मेदारी सौंपी मोहल्ले के नौजवान

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- रिसाली निगम फिर एक अभिनव प्रयोग करने जा रहा है। उद्यानों की जिम्मेदारी बुजुर्गों को देने सफल योजना के बाद अब जिम की जिम्मेदारी हर वार्ड के दस दस युवकों को सौंपी जाएगी।

रिसाली निगम के हर वार्ड में ओपन जिम है, कई वार्ड में जिम भवनों में भी बना है। जहां महंगे सामान लगे हुए। इन सभी जिमों की जिम्मेदारी वार्ड के युवकों को दी जाएगी, ताकि वे जिम के माध्यम से सेहतमंद भी रहे और जिम्मेदार नागरिक भी बने।

जिम का संचालन युवाओं को करना होगा। इसका प्रस्ताव तैयार हो गया है। वार्ड पार्षदों के माध्यम से युवाओं को जोड़ने की तैयारी शुरू की जाएगी। बता दें कि रिसाली निगम उद्यान व जिम को लेकर नए नए प्रयोग कर रहा है। उद्यानों की जिम्मेदारी भी वार्ड के लोगों को सौंपने की तैयारी की जा रही है, ताकि लोग पर्यावरण संरक्षण से जुड़ सके।

इससे रिसाली निगम को दो फायदा होगा, पहला यह कि उद्यानों का काम अब ठेके पर नहीं देना पड़ेगा। इससे रिसाली निगम को हर साल लाखों की बचत होगी। उद्यान कमेटी बनने से लोग गंभीरता से उद्यान की देखरेख करेंगे, साथ ही पर्यावरण से भी जुड़ेंगे।

जिम को लेकर भी ऐसा ही प्रयोग

रिसाली निगम जिम को लेकर भी ऐसा ही प्रयोग करने जा रहा है। 40 वार्डो वाले रिसाली निगम के हर वार्ड में ओपन जिम है। कुछ जिम भवनों में भी बनाए गए हैं, जहां कसरत के लिए महंगे सामान लगे हुए हैं। रिसाली निगम अब इन सभी जिम की देखरेख के लिए युवाओं की टीम बनाएगी। ताकि जिम के सामान सुरक्षित रह सकेे, और युवा कसरत के प्रति आकर्षित हो सकें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!