दुर्गछत्तीसगढ

मनरेगा के माध्यम से सबसे ठोस कार्य,प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर,गोठानो को बनाया केंद्र

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :-अपनी सशक्त पंचायतों एवं ग्रामीण विकास पर पाटन ने यह उपलब्धि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के आधार पर प्राप्त की है। ठोस कार्य करते हुए पाटन ब्लाक ने देश भर में अपना परचम लहराया है। केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 का दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार जनपद पंचायत पाटन को दिया जाएगा। इसके पीछे पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी अमले के साथ ही पाटन ब्लाक के हजारों ग्रामीणों की कडी मेहनत निहित है।

कोरोना काल में देश भर में जब लाकडाउन की वजह से लोगों की गतिशीलता थमी हुई थी। पाटन में शारीरिक दूरी बनाए रखने के नियम का पालन करते हुए मनरेगा के कार्य जारी थे। वर्ष 2020-21 में 59 हजार मजदूरों ने मनरेगा के माध्यम से कार्य किया मनरेगा के माध्यम से सबसे ठोस कार्य जलसंरक्षण की संरचनाओं के रूप में हुआ।

नरवा स्ट्रक्चर के माध्यम से भूमिगत जल के संरक्षण के कार्य शुरू हुए। राज्य सरकार की गोठान निर्माण और गोधन न्याय योजना का क्रियान्वयन भी बेहतर ढंग से किया गया। वर्ष 2020-21 में पाटन ब्लाक में 76 गोठान बने। गोबर खरीदने के साथ ही गोठानों को रोजगारमूलक गतिविधियों के केंद्र के रूप में स्थापित किया जा रहा है। कुर्मी गुंडरा जैसे गौठानों में आस्ट्रेलियन प्रजाति के केंचुआ आदि के उत्पादन के लिए भी कार्य किया जा रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!