भिलाईछत्तीसगढ

बेलगाम भारी वाहन दौड़ रहे,प्रबंधन ने सड़क पर हाइट गेज लगाया गया

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- भिलाई इसपात संयंत्र प्रबंधन द्वारा टाउनशिप के कई मार्गों पर भारी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए लोहे का हाइट गेज लगाया था। दो दिनों के भीतर ही लोहे के इन हाइट गेज को भारी वाहनों के चालकों द्वारा तोड़ दिया गया।

जिस स्थान को भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया था अब फिर से वहां बेलगाम भारी वाहन दौड़ रहे हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारियों को दुर्घटना के शिकार होने से रोकने के लिए प्रबंधन ने सड़क पर हाइट गेज लगाया गया था।

संयंत्र प्रबंधन के सुरक्षा विभाग द्वारा बोरिया गेट से मेन गेट की ओर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों को रोकने के लिए इस हाइट गेज को लगाया था। शनिवार को दिन में इसे लगाने के बाद रात में ही ट्रक चालकों ने बोरिया गेट से मेन रोड की ओर जाने वाले लेन पर लगे हाइट गेज को तोड़ दिया।

इस हाइट गेज को भिलाई इस्पात संयंत्र में जाने वाले कर्मचारियों की मांग पर लगाए गया था। क्योंकि कर्मचारियों के ड्यूटी जाते समय ही चालक वहां फरीटे से अपने ट्रकों को दौड़ाया करते थे। इससे कई बार दुर्घटना में कर्मचारियों की मौत हो चुकी है। कई कर्मचारी घायल भी हो चुके हैं।

तीन स्थानों पर लगाया था हाइट गेज

बीएसपी के सुरक्षा विभाग के मुख्य महाप्रबंधक जीपी सिंह की पहल पर मेनगेट की ओर जाने वाले तीन स्थानों पर हाइट गेज लगाया गया था। ट्रक चालकों ने एक स्थान पर हाइट गेज को तोड़ दिया था। जबकि एक अन्य स्थान पर इसे क्षतिग्रस्त कर दिया था।

रविवार की रात ट्रक चालकों ने बीएसपी के मेनगेट से बोरिया गेट की ओर जाने वाले लेन पर भी लगे हाइट गेज को भी तोड़ दिया। इसकी वजह से अब फिर से दुर्घटना की आशंका बनने लगी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!