कोरबाछत्तीसगढ

ज्योति से जगमग देवी दरबार में श्रद्धालु भक्तों की बढ़ने लगी भीड़

कोरबा,न्यूज़ धमाका :-ज्योति से जगमग देवी दरबार में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। नवरात्र के चौथे दिन मंगलवार को कुष्मांडा देवी की पूजा की गई। बुधवार पंचमी को मां स्कंदमाता की पूजा की जाएगी। वासंती चैत्र नवरात्र पर्व को लेकर भक्तों में उल्लास देखा जा रहा है। मन्नात की ज्योति जवारों की हरियाली के बीच दमक रही है।

ज्ञान भक्ति व शक्ति की अधीष्ठात्री दुर्गा के विभिन्ना स्वरूपों की आराधना नवरात्र पर्व में की जा रही है। पर्व में पंचमी तिथि का विशेष महत्व होता है। ज्योतिषाचार्य मूलचंद शास्त्री के स्कंद की माता के रूप में देवी पांचवें रूप का ध्यान करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है और परिवार में सुख, समृद्धि आती है। पर्व के प्रारंभ में लगाए गए जवारों में अब हरियाली आने लगी है। मंदिरों में जलवाए गए मन्नात की ज्योति कलश के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।

शहर स्थित मां सर्वमंगला मंदिर में दिनों दिन भक्तों की भीड़ बढ़ती जा रही है। मंदिर परिसर में देवी मां की प्रतिमा की स्थापना की गई है। सुबह व शाम के आरती में शामिल होने के लिए भक्तों में उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर के अलावा विभिन्ना स्थानों में नवरात्र भोग प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। तेज धूप होने के बाद भी मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों का उत्साह बना हुआ है।

खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में विराजमान देवी माता के मंदिर में भक्त जन दूर- दूर से पहुंच रहे। कई श्रद्धालु भक्त कर नापते देवी मंदिर में पहुंच रहे हैं। कोसगाई, मंड़वारानी में भक्तों की भीड़ उमड़ने के कारण मेला जैसा वातावरण प्रति बना रहता है। शक्ति पूजा अनुष्ठान को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों जवारा नवरात्र का आयोजन भक्तों को दर्शनीय बना हुआ है। जसगीत से मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा है।

वैष्णव देवी दरबार बना आस्था का केंद्र

नहर मार्ग मार्ग स्थित मां वैष्णव देवी दरबार मंदिर भक्तों के लिए आस्था केंद्र बना हुआ है। वैष्णव गुफा मंदिर के तर्ज पर निर्मित इस मंदिर में प्रति हजारों की तादात में भक्तगण मत्था टेकने पहुंच रहें। मंदिर में 480 मन्नाती ज्योति कलश प्रज्ज्वलित हो रहा है। शाम को होने वाली देवी आरती के दौरान भक्त जन खासी तादात में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!