
रायपुर,न्यूज़ धमाका :-हिन्दू नव संवत्सर 2079 का शुभारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि शनिवार को हुआ। राजधानी में दस प्रमुख देवी मंदिरों में लगभग 35 हजार से ज्यादा जोत प्रज्ज्वलित की देवी मंदिरों में पंचक समाप्त होने के बाद अभिजीत मुहूर्त में महाजोत प्रज्ज्वलित की गई।
इसके पश्चात भक्तों की आस्था जोत को प्रज्ज्वलित किया। पांच हजार साल प्राचीन राजा मोरध्वज द्वारा प्रतिष्ठापित महामाया मंदिर में प्रधान पुजारी और बैगा के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। मंदिर की परंपरा के अनुसार ‘चकमक’ पत्थर को रगड़कर उससे निकली चिंगारी से महाजोत प्रज्ज्वलित की गई। महाजोत प्रज्ज्वलित होने के बाद मंदिर के अन्य पुजारियों और सेवादारों ने भक्तों के नाम से 10 हजार से अधिक जोत को प्रज्ज्वलित किया।
तीन बार लगेगा महाभोग
महामाया मंदिर के पुजारी पं.मनोज शुक्ला ने बताया कि अष्टमी तिथि तक 24 घंटे मंदिर खुला रहेगा। मंदिर में प्रतिदिन तीन बार माता को महाभोग अर्पित करके महाआरती की जाएगी। दो साल तक मंदिर में कोरोना महामारी के कारण भक्तों की जोत, जसगीत, भजन मंडली के कार्यक्रम नहीं हुए थे। इस साल रात्रि में जसगीत मंडलियों की प्रस्तुति होगी।


