रायगढ़छत्तीसगढ

अचानक परिचालन ठप,एक बार फिर रेल रोको आंदोलन ने यात्रियों की बढ़ा दी मुस्किलें

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :-जामगांव में मालगाड़ियों की भिड़त से बिगड़ी यात्री गाड़ियों की चाल सुधरी नहीं थी कि एक बार फिर रेल रोको आंदोलन ने यात्रियों की मुस्किलें बढ़ा दी है। ओडिशा सम्बलपुर के बम्बड़ा में स्थानीय लोगों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर रेल रोको आंदोलन का आगाज कर दिया है।

रेल रोकों आंदोलन की वजह से सुबह नौ बजे के बाद चलने वाली दोनों दिशा की आधा दर्जन एक्सप्रेस ट्रेंनों को विभिन्न स्टेशनों में रोक दिया गया है। बिलासपुर की ओर जाने वाली साउथ बिहार को सम्बलपुर और अप दिशा से उत्कल एवं साउथ बिहार एक्सप्रेस को क्रमशः जांजगीर और चाम्पा में रोका गया है। ट्रेनों का परिचालन अचानक ठप होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।

गर्मी ने बढ़ाई परेशानी

क्षेत्र में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेंटिग्रेड से उपर पहुंच गया है। ट्रेनों के पहियों के अचानक थम जाने यात्री जहां के तहां फंस गए हैं। ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंचे लोगों को हवा पानी की उपलब्धता के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!