भिलाईछत्तीसगढ

मुस्लिम समाज में पहली बार विवाह सम्मेलन युवक-युवतियों में आया काफी उत्साहित नजर

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- अन्य समाजों की तुलना में मुस्लिम समाज में विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आमतौर पर नहीं होता। साथ ही शादियों के लिए लड़का या लड़की ढूंढने में भी कई तरह की परेशानियां मुस्लिम समाज में महसूस की जाती रही है। इसकी शुरूआत 12 अक्टूबर 21 को वाटसएप ग्रुप के जरिए गुलाम उस्मानी ने जोड़कर की।

इसी बातो के मद्देनजर छत्तीसगढ़ सेवा समिति के बैनर तले मुस्लिम समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय सम्मेलन की एक छोटी सी शुरूआत 27 मार्च को सुपरिणय भवन, भिलाई में की गई। जिसमें दुर्ग-भिलाई के अलावा रायपुर, बसना, केशकाल, धमतरी, राजनांदगांव, गंडई, बेमेतरा, बालोद और कवर्धा जैसी जगहों से आकर सैकड़ों लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सेदारी की खास बात ये भी थी कि समिति ने इस बाबत किसी से भी कोई फीस या शुल्क नहीं लिया।

इस दौरान शादी की दहलीज पर खड़े कई युवक और युवतियां भी पहली बार मंच पर आएं और अपनी पसंद भी बताई। अपनी तरह के इस नए और पहली बार किए गए आयोजन को लेकर मुस्लिम समाज भी काफी उत्साहित नजर आया और इस पहले आयोजन में 121 लोगों के बायोडाटा जमा किए गए। जिनमें 82 लड़कियां और 39 लड़के शामिल हैं।

आयोजन स्थान पर उपस्थित कई परिजनों ने आयोजन समिति के इस प्रयास को सराहते हुए उन्हें बधाई दी तथा भविष्य में भी इस तरह के आयोजन कराए जाने की आवश्यकता जताई। जिसे समिति के लोगों ने स्वीकार भी किया।

कार्यक्रम की शुरूआत में हुसैनी मस्जिद के इमाम मौलाना तारिक और मक्का मस्जिद के इमाम मौलाना नूरानी साहब ने कुरान पाक की तिलावत के शुरूआत की।

उसके बाद कमेटी के सरपरस्त बी. डी. निजामी ने सभी बायोडाटा से संबंधित लोगों को मंच पर बुलाकर परिचय की रस्म अदायगी भी की। आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के संयोजक गुलाम उस्मानी के अलावा बरकत खान, रशीद अहमद खान, इमरान, मोहम्मद सलीम भाई, नियाज भाई, नईम भाई, जमीर, जमाल, उमर, अरशद, अकबर, शमीम, आरिफ और असलम भाई इत्यादि का भरपूर योगदान रहा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!