महासमुंदछत्तीसगढ

छत्‍तीसगढ़ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना:-वर-वधु के स्वजनों को बताया,इससे शादी अचानक टाल दी,खुशी बदल गई चिंता में

महासमुंद,न्यूज़ धमाका :-छत्‍तीसगढ़ में महिला बाल विकास विभाग ने 24 मार्च को तारीख देकर शादी अचानक टाल दी। इससे वर और वधु के स्वजन नाराज हो गए। मामला महासमुंद महिला बाल विकास का है।

स्वजनों ने बताया कि बिरकोनी में 24 मार्च को मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत शादी होना था। अधिकारी के निर्देश पर पर्यवेक्षक, कार्यकर्ताओं ने जोड़ा तलाश लिया। सभी को सूचित कर दिया।

सबने अपने मेहमानों को बुला लिया। वर-वधु के घर पर तैयारी चालू हो गई। हल्दी लगाया जाने लगा। मेहमान सोहर गीत गाने लगे, तभी विभाग से खबर आई कि 24 मार्च को शादी स्थगित की जाती है।

विभाग की सूचना को कार्यकर्ताओं ने वर- वधु के स्वजनों को बताया। इससे शादी की खुशी चिंता में बदल गई। इधर आंगनाबाड़ी कार्यकर्ता इस मामले को लेकर महिला बाल विकास अधिकारी से मिलने पहुचे। फिलहाल इनकी चर्चा जारी है। उधर वर-वधु के स्वजनों में गुस्सा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!