अंबिकापुरछत्तीसगढ

बलिदान दिवस पर प्रभात फेरी निकली,उन बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने ठहर,सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है…. 

अम्बिकापुर,न्यूज़ धमाका :-सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है…इस पंक्ति को गाते हुए शहर में आज सुबह जब प्रभात फेरी निकली तो हर कोई उन बलिदानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करने ठहर गया जिन्होंने देश को स्वतंत्र कराने हंसते हंसते अपना बलिदान दिया। आज 23 मार्च यानी बलिदान दिवस के अवसर पर भारतीय जननाट्य संघ और प्रगतिशील लेखक संघ के संयुक्त तत्वावधान में बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि दी गई। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल बाद शहर में प्रभात फेरी निकली और उसमें बच्चे, युवा, बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। सुबह सात बजे गांधी चौक में गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर प्रभात फेरी की शुरुआत हुई। कतारबद्ध लोग इंकलाब जिंदाबाद और वीर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु अमर रहे का नारा लगाते बढ़ते गए। धीरे धीरे इसमें लोग जुड़ते गए और देवीगंज रोड, संगम चौक होते हुए रैली महामाया चौक पहुंची। यहां लोगों ने बलिदानियों के छाया चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान इप्टा के अध्यक्ष अंजनी पांडेय, वेदप्रकाश अग्रवाल, विजय गुप्त, राजेश मिश्रा, जितेंद्र सिंह सोढ़ी, कुलदीप सिंह कथूर, डा. आशा शर्मा, हरिशंकर त्रिपाठी, अजय तिवारी, कामिनी कौशल सिन्हा, रविन्द्र स्वर्णकार, कृष्णानंद तिवारी, नयनन गिरी, संजय मनवानी, संदीप सिन्हा, गुड्डू त्रिपाठी, पीएस मलतियार आदि उपस्थित थे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!