रायपुरछत्तीसगढ

लावण्या फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर कार्यक्रम में 51 महिलाओं व संस्थाओं का किया सम्मान

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर

रायपुर,न्यूज़ धमाका:- लावण्या फाउंडेशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में ”वुमनिया- नारी सम्मान” का आयोजन अपने कार्यालय न्यू राजेन्द्र नगर स्थित रॉयल इवेंट्स एन्ड म्यूज़िक अकैडमी में किया गया।कार्यक्रम में 51 महिलाओं व संस्थाओं का सम्मान किया गया साथ ही महिलाओं के मनोरंजन के लिए भी विशेष कार्यक्रम रखे गए।संस्था के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि लावण्या फाउंडेशन ने सफलतापूर्वक 3 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं जिस हेतु अतिथियों द्वारा केक कटिंग किया गया।महिलाओं को तनाव मुक्त करने के उद्देश्य से गीत-संगीत,फन गेम्स और कई मनोरंजक गतिविधियां रखी गयी जिसका सभी महिलाओं ने बहुत लुफ्त उठाया और भविष्य में इस तरह के कार्यक्रम और भी बड़े स्तर पर आयोजित करने की बात अध्यक्ष द्वारा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस चंचल तिवारी,महिला सहकारी संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष शताब्दी पांडेय,महिला चेम्बर अध्यक्ष मधु अरोरा दीप्ती प्रमोद दुबे,महिला चेम्बर संरक्षक आभा मिश्रा,दुर्गा कॉलेज प्रोफेसर सुनीता चंसोरिया मौजूद रहे लावण्या फाउंडेशन की ओर से पदमा शर्मा स्मिता जैन अर्पणा दुबे,श्रीमती भारवि वैष्णव अंजलि देशपांडे ने कार्यक्रम की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई।
संदीप शर्मा अध्यक्ष- लावण्या फाउंडेशन

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!