बिलासपुरछत्तीसगढ

जालियावाला बाग नरसंहार के जिम्मदार जनरल डायर से बदला लेने वाले सेनानी को किया याद

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- रतनपुर में आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी में 13 मार्च 1940 को जालियावाला बाग नरसंहार के जिम्मदार जनरल डायर से बदला लेने वाले अमर सेनानी उधम सिंह को याद किया गया। इसके बाद देश भक्ति गीत व मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। देशभक्ति गीत गायन से प्रभिागियों ने लोगों को भाव विभोर कर दिया। मेहंदी प्रतियोगिता में पूजन जोशी ने अमृत महोत्सव की प्रतिकृति बनाकर बाजी मारी।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रदेशिक लोक संपर्क कार्यालय रायपुर द्वारा महामाया मंदिर रतनपुर के नवीन धर्मशाला परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव विषयक चित्र प्रदर्शनी के तीसरे दिन विविध प्रकार के जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

सबसे पहले मुख्य अतिथि सीआरपीएफ के डीआइजी एलएन मिश्रा, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एसईसीआर के सीपीआरओ साकेत रंजन आरपीएफ के डीसीएस कुमार निशांत, राजभाषा अधिकारी विक्रम सिंह, प्रादेशिक लोकसंपर्क कार्यालय के प्रमुख द्वारा पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!