रायपुरछत्तीसगढ

नवा रायपुर किसानों अपनी मांगों को लेकर लगातार 67 दिनों से प्रदर्शन जारी,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृत किसान के बेटे से की बात

रायपुर,न्यूज़ धमाका :-नवा रायपुर के 27 गांव के किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार 67 दिनों से प्रदर्शन कर रहे है। शुक्रवार को मार्च रैली में एक किसान की मौत होने से प्रदर्शन और उग्र हो गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मृत किसान के बेटे से की बात

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को मृत किसान स्व. सियाराम पटेल के बेटे से फोन पर बात कर दुःख व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने मुआवजा संबंधी मामले पर अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए। बघेल ने कहा कि वे इस दुःख की घड़ी में मृत किसान परिवार के साथ हैं और परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।

किसान आंदोलन में किसान सियाराम पटेल की मौत होने के बाद शनिवार सुबह अंतिम संस्कार के लिए उन्हें गांव बरौदा स्थित मुक्तिधाम ले जाया गया है। किसानों में आक्रोश को देखते हुए मुक्तिधाम में पुलिस बल तैनाती की गई है। ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो। वहीं आंदोलन को समर्थन देने के लिए किसान नेता राकेश टिकैत की आज शनिवार को पहुंचाने की संभावना जताई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!