भिलाईछत्तीसगढ

खुर्सीपार के बालकनाथ मंदिर में चल रहे 58वें महायज्ञ एवं भंडारे का शुभारंभ झंडा फेरी से हुआ

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-खुर्सीपार स्थित सिद्धश्री बाबा बालकनाथ मंदिर में चल रहे 58वें महायज्ञ एवं भंडारे का शुभारंभ झंडा फेरी से हुआ। प्रातः मंदिर परिसर से यह फेरी भगत सेवाराम एवं भगत हरगोपाल के सानिध्य में शुरू हुई।

जो खुर्सीपार के विभिन्ना मार्ग से होते हुए करीब सात किलोमीटर तक पदयात्रा करते हुए वापस मंदिर पहुंची। पूरे रास्ते मे लोगों ने फेरी का फूलों, फलों से स्वागत किया। पूरे फेरी में लोग बाबाजी के जयकारे लगाते रहे। मंदिर में आने के बाद भजन कीर्तन का कार्यक्रम हुआ। फिर भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

शनिवार को बाबाजी का अभिषेक किया जाएगा। रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन होगा, जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को प्रसाद दिया जाएगा।

रविवार को चंडीगढ़ के भजन गायक विजय रतन शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे। इसमे रमेश सूरी, विपिन ओझा, अनिल अग्रवाल, पतराम अग्रवाल, संजय ओझा, आशीष खंडेलवाल, त्रिलोक सिंग, सुनील अग्रवाल, पवन जैन, भवानी शंकर, आशीष जैन आदि सेवादारों का सहयोग रहा। यह जानकारी कमेटी के महासचिव कांतिलाल शर्मा ने दी।

महिला दिवस पर महिलाओं ने फूल भेंट कर किया एक दूसरे का सम्मान

भिलाई। सेक्टर 10 क्लब में महिलाओं ने विश्व महिला दिवस के अवसर पर एक दूसरे को फूल भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन रुखसाना शेख तान्या व संगीता उपाध्याय द्वारा किया गया। महिलाओं ने इस मौके पर कहा कि हर नारी सम्मानीय होती है। वह समाज में बराबरी की हकदार होती है।

इस मौके पर कई महिलाओं ने नृत्य व गीत का आ्‌नंद उठाया। गुपचुप प्रतियोगिता तथा नृत्य प्रतियोगिता में महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर नेहा उपाध्याय, रश्मि डाली, ज्योति सोना, पुष्पा, रीता, साधना, रेहाना अली,रंजना, सीमा, संगीता तथा बबिता सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!