
गरियाबंद,न्यूज़ धमाका :-शासकीयकरण की मांग को लेकर लंबे अर्से से प्रदर्शन कर रहे पंचायत सचिव संघ ने सोमवार को जिला मुख्यालय में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विशाल रैली निकाली और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और ग्रामीण एवं पंचायत विकास मंत्री टीएस सिंह देव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सचिवो ने उनकी मांग को लेकर सरकारी की अनदेखी के प्रति नाराजगी जाहिर की। धरना स्थल से सचिवों ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा घेराव, आमरण अनशन और जंगी प्रदर्शन की चेतावनी भी दी।
सोमवार को जिला मुख्यालय में पंचायत सचिव संघ ने अपनी मांगो को लेकर जंगी प्रदर्शन किया। सरकार के विरूध्द वादाखिलाफी को लेकर नारेबाजी की। रैली निकाल अपनी एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही राज्य सरकार द्वारा लगातार की जा रही अनदेखी की उन्होंने कड़े शब्दो में आलोचना की। संघ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी मांगों लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आश्वासन भी कोरा निकला। दो माह पहले दिसम्बर 2021 को पंचायत मंत्री के साथ हुई मुलाकात में मुख्यमंत्री ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया था परंतु दो माह बित गए कोई कार्यवाही नहीं हुई। संघ ने बताया कि सोमवार को धरना प्रदर्शन कर उन्होंने मुख्यमंत्री तथा पंचायत मंत्री से आगामी बजट में उनकी मांगों को जोड़ने की मांग की है। बजट में भी उनकी मांगे पूरी नहीं होती तो 9 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके बाद संघ फिर से आमरण अनशन और जंगी प्रदर्शन का रास्ता अपनाएगी।
इस अवसर पर सचिव संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण साहू, ब्लाक अध्यक्ष अनुज ठाकुर, कृषलाल सिन्हा, गोविंद साहू, तुकाराम नायक, दिलीप खरे, होरीलाल शर्मा, दौलत सोनवानी, सुरेश साहू, कबीर यादव, सुकांत बेहरा, संतराम सिन्हा, किशन सिन्हा, लोकसिंह यादव, तिजु चौहान, शत्रुधन साहू, द्वारिका राठौर, परमेश्वर ठाकुर, कन्हैयालाल ध्रुव, गीताराम मरकाम, उमाशंकर नागेश, निशा पटेल, सुभांगी उपाध्याय, चंद्रिका नेताम, रोशन साहू, भगवती ध््राुव, चैतराम साहू, शिवरतन नेताम, बलराम पटेल, चेतन सोनकर, महेश ध््राुव, कंचन नायक, तिजू कपिल, रसुल खान भागीरथी सिन्हा, जीवन सोम, मेघलाल साहू, गोविंद सेन, ठाकुर राम, झम्मन पटेल, तुलस साहू, चेतन साहू, पुस्तम नागेश सहित बड़ी संख्या में सचिव मौजूद थे।



