छत्तीसगढरायपुर

48 घंटे के भीतर लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार, पुराना कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड

पुलिस को मिली बड़ी सफलता

रायपुर में हुए दिनदहाड़े लूटकांड की गुत्थी को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है. एसपी प्रशांत अग्रवाल के ज्वाइन करते ही खम्हारडीह इलाके में आरोपियों ने गैस एजेंसी के मैनेजर से 1 लाख 82 हजार रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया दिया था. पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर लूट के मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है मिली जानकारी के मुताबिक, पूरी वारदात का मास्टरमाइंड 21 वर्षीय रोमी रेबलो है, जो पूर्व में गैस एजेंसी के मालिक के पास काम कर चुका है. रोमी ने ही लूट की पूरी घटना को अंजाम देने के लिए दोस्तों को पैसों का लालच देकर षड़यंत्र में शामिल किया. इस लूटकांड में संजय सोनी, राकेश सोनी और अभय गुप्ता ने साथ निभाया था जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार जरूर कर लिया है, लेकिन उनके पास को कुछ खास रिकवरी नहीं कर पाई है. आरोपियों ने घटना के तुरंत बाद ही पैसों का बंटवारा कर लिया था, और उस रकम से किसी ने मोबाइल खरीद ली, गाड़ी की किश्त चुका दी, तो वहीं एक आरोपी हैदराबाद फरार होने के लिए अपनी टिकट तक कटा लिया था राजधानी रायपुर में ज्वाइन करते हुए एसपी प्रशांत अग्रवाल के सामने यह लूट बड़े चैलेंज के तौर पर सामने आई थी. दरअसल, लूट की वारदात की जानकारी मिलने के साथ एसपी ने जहां पूरे इलाके में नाकेबंदी कराते हुए आलाधिकारियों को मौके वारदात पर रवाना किया था. इसके साथ ही मुखबिरों को भी सक्रिय करदिया था, जिसका सुखद परिणाम 48 घंटे के भीतर सामने आ गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!