लखनऊ

मंत्री स्वाती सिंह के पति और बलिया सदर से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह के काफिले पर देर रात हमला 

न्यूज़ धमाका :-यूपी में 10 जिलों की 57 सीटों पर वोटिंग हो रही है। सुबह 9 बजे तक 8.69% वोटिंग हो चुकी है। योगी सरकार में मंत्री स्वाती सिंह के पति और बलिया सदर से भाजपा प्रत्याशी दयाशंकर सिंह के काफिले पर देर रात हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि दुबहर इलाके में रात 12:30 बजे हमला हुआ। इसमें उनके साथ चल रहे भाजपा नेता टुनजी पाठक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सुरक्षाकर्मियों के मोर्चा संभालने पर हमला करने वाले भाग निकले। इस दौरान लखनऊ की एक गाड़ी और उसके ड्राइवर को समर्थकों ने पकड़ लिया।

उधर, बस्ती के एक बूथ पर ईवीएम में सिर्फ एक बटन ही दब रहा था। इसको लेकर यहां हंगामा हो गया। उधर, मुख्यमंत्री योगी ने सुबह 7 बजे गोरखपुर में वोट डाला। मीडिया से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि अब तक हम 300 सीटें जीत रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!