
न्यूज़ धमाका :-यूक्रेन के घर वापसी में बुधवार को कटनी की सुनिधि सिंह डुमना एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट पर सुनिधि का स्वागत करने स्वजन खड़े थे। जिसे देखकर सुनिधि को गले लगा लिया। इस मौके पर सुनिधि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा के सहयोग से उनकी घर वापसी हुई है। वीडी शर्मा लगातार उनसे संपर्क में रहे। जबलपुर एयरपोर्ट में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा डा. अभिलाष पांडेय जी के नेतृतव में स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में शरद अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी, कुंडल राव, हरीश ठाकुर, विवेक सिंह, यस दत्त, विकाश शामिल हुए।रोमानिया बार्डर से बस का सफर हुआ लंबा तो छूटी उड़ान अब दोपहर में बैठेगी जहाज में: यूक्रेन से भारत के लिए निकली जबलपुर निवासी दो छात्राओं का जहाज छूट गया। रोमानिया बार्डर से बस में बैठकर एयरपोर्ट के लिए सभी भारतीय निकले लेकिन बस जाम की वजह से एयरपोर्ट तय समय पर पहुंच नहीं पाई जिस वजह से इन छात्राओं को बगैर ही जहाज ने भारत के लिए उड़ान भर दी। अब छात्राएं बुधवार की दोपहर को भारत के लिए जहाज में बैठेगी।



