कोरबाछत्तीसगढ

आर्केस्ट्रा डांसर की बंद कमरे में मिली लाश

कोरबा न्यूज़ धमाका /// जिले के हरदी बाजार चौकी क्षेत्र में एक महिला का शव आज उसके ही घर में बिस्तर पर पड़ा मिला। घटना के समय कमरा बाहर से बंद था और उसका पति स्कूटी लेकर भाग निकला था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कमरे को सील कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पति को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पूछताछ में उसने पत्नी के खुदकुशी करने की बात कही है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।

ALSO READ : कलयुगी पिता ने अपने दुधमुंहे बेटे की गला काटकर की हत्या

मिली जानकारी के अनुसार हरदीबाजार निवासी माही ठाकुर (25) ऑर्केस्ट्रा में गाना गाने और डांस का काम करती थी। करीब 5 महीने पहले उसने ट्रांसपोर्ट का काम करने वाले राहुल ठाकुर से लव मैरिज की थी। इसके बाद दोनों माही के घर के पास ही किराये से कमरा लेकर रहते थे।

गुरुवार सुबह जब माही की मां उसके घर पहुंची तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। उसने दरवाजा खोला और अंदर गई तो देखा कि माही का शव बिस्तर पर पड़ा है। इसके बाद उसने आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना दी। माही की मां का कहना है कि जब वह पहुंची तो राहुल नहीं था और उसकी स्कूटी भी नहीं खड़ी थी।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि राहुल ने ही सुबह कॉल कर कहा था कि वह माही को नहीं छोड़ेगा। आरोप है कि राहुल उससे मारपीट कर रहा था। उसी ने ही माही की हत्या की है। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए राहुल को पकड़ लिया। उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!