विदेश

आज कीव में 6 धमाके हुए- यूक्रेन ने किया रूस के 7 एयरक्राफ्ट मार गिराने का दावा

विदेश न्यूज़ धमाका /// यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध चल रहा हैं। ऐसे में कई दुनिया के देशों ने रूस की आलोचना की है। लेकिन इन सब के बीच आज सुबह यूक्रेन की राजधानी कीव रूसी हमलों से दहल उठी है। तो वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बेबस नजर आ रहे हैं और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की का कहना है कि उन्हें इस लड़ाई में अकेला छोड़ दिया गया है। राष्ट्रपति ने कहा है कि रूसी हमले में 137 लोगों की मौत हो गई है और 315 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

ALSO READ : नक्सलियों ने CAF जवान का अपहरण कर की हत्या

यूक्रेन के गृह मंत्री एंटोन गेराशचेंको ने कहा है कि आज सुबह राजधानी कीव में कुल 6 धमाके हुए हैं। रूस ने ये धमाके क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से किए गए हैं। गृह मंत्री एंटोन गेराशचेंको ने दावा किया है कि यूक्रेन ने भी कार्रवाई करते हुए दो रूसी एयरक्राफ्ट को वहां मार गिराया गया है। जानकारी के अनुसार, रूस की सेना ने शहर कोनोटोप को घेर लिया और सैनिक राजधानी कीव की ओर बढ़ रहे हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन का कहना है कि उसने भी रूस का काफी नुकसान किया है। यूक्रेन के रक्षामंत्री ने कहा है कि हन्ना मलयारी ने दावा किया है कि हमारी सेना के द्वारा रूस के सात एयरक्राफ्ट, छह हेलिकॉप्टर और 30 टैंकों को नष्ट कर दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!