अन्तर्राष्ट्रीय न्यूज धमाका

यूक्रेन में 137 की मौत हो गई वहीं 316 जख्मी

यूक्रेन,न्यूज़ धमाका :- रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध छिड़ गया है। यूक्रेन में तबाही मची हुई है। रूस यूक्रेन की राजधानी कीव को घेरने की प्लानिंग बना चुका है। इसपर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस से लड़ाई में उनको अकेले छोड़ दिया गया है। उन्होंने दावा किया है कि रूसी हमले में यूक्रेन के 137 लोगों की मौत हो गई वहीं 316 जख्मी हैं। यूक्रेन रूस के खिलाफ जंग लड़ने के लिए सेना को एकजुट भी कर रहा है। वहीं दूसरे तरफ यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की बेबेस नजर आ रहे है और यूएस के राष्ट्रपति बाइडेन ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं।

वहीं गुरूवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के प्रधान मंत्री से बात की है। जानकारी के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के संबंध में हाल के घटना के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी है। पीएम मोदी ने अपने लंबे समय से चले आ रहे विश्वास को दोहराया कि रूस और नाटो के बीच मतभेद केवल ईमानदार और ईमानदार बातचीत से ही सुलझाए जा सकते हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!