मध्यप्रदेश

हवाओं का रुख बदला ,रात के तापमान में गिरावट होने लगी,भोपाल में एक डिग्री लुढ़का पारा 

भोपाल,न्यूज़ धमाका :- हवाओं का रुख बदला अब उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी होने लगा है। इस वजह से रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। हवाओं में नमी कम होने के कारण बादल भी छंट गए हैं।मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि उत्तर भारत के हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ समाप्त हो गया है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक बादल छंटने और हवाओं का रुख उत्तरी होने के कारण न्यूनतम तापमान में कमी आने लगी है। इसी क्रम में बुधवार को राजधानी के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। उधर आसमान भी अब साफ हो गया है। बुधवार को दिन का तापमान 27-28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

उसके प्रभाव से दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर बना प्रेरित चक्रवात भी आगे बढ़कर दक्षिणी गुजरात पर सक्रिय हो गया है। जिसके चलते हवाओं का रुख बदलकर उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है। हवाओं का पैटर्न अधिकतर उत्तरी बना रहने से वातावरण में ठंडक बढ़ने लगी है। हवाओं में नमी नहीं रहने के कारण बादल भी छंट गए हैं। साहा ने बताया कि मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!